कोराेना लॉकडाउन: इंडिया पोस्ट द्वारा डोर टू डोर जाकर जरूरतमंदों के बैँक खाते से राशि निकासी कर दिया
मढ़ौरा(सारण)। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से आपका बैंक आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन भावलपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद सिंह के द्वार पर किया गया। सैकडों लोगों ने आकर अपने खाते से राशि का निकासी किया। जो व्यक्ति आने-जाने अथवा चल-फिरने में असमर्थ हैं, उनलोगो का भी उनके घर पर जाकर उनका पैसा निकासी कर दिया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से मढौरा भाजपा नेता मनोज सिंह तथा भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा ने इंडिया पोस्ट के स्टाफ मणिभूषण राय, कुमार शैलेंद्र तथा करण कुमार गुप्ता के साथ मिलकर लॉक डाउन के नियम का पालन करते हुए लोगों को खाते से पैसा निकालने के लिए अपील किया गया। उन्होंने बताया की अब पोस्ट ऑफ़िस के लोग सिर्फ चिट्ठी लेकर नहीं आयेंगे बल्कि अपने साथ बैंक भी लेकर आयेंगे। जिसके माध्यम से लोग किसी भी बैंक का खाता रहने से अपना पैसा अपने घर पर ही निकाल पायेंगे। जिससे लोगों को काफी सहुलियत मिलेगी तथा बैंकों मे जाकर घण्टों तक लाईन मे बैठना नहीं पड़ेगा। इस दौरान रवि कुमार, रुपा सिंह, विनोद सिंह, पाना कुंवर, सबीर हुसैन, चम्पा कुंवर, सुगान्ती कुंवर, शारदा कुंवर, नेहा कुमारी इत्यादि लोगों ने बैँक खाते से राशि की निकासी की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग