राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
भेल्दी (सारण)। अमनौर प्रखंड के मदारपुर पंचायत के गोसी छपरा गांव में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी से नाराज ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण सरोज तिवारी शत्रुघ्न तिवारी नीमाजी मियां मौलवी मियां पुकार साह प्रभु साह प्यार चंद्र महतो रंजीत कुमार आकाश कुमार रामायण साह सुरेश तिवारी संतोष तिवारी समेत अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मदारपुर पंचायत के वार्ड 9 के करीब 400 वोटरो का नाम वार्ड संख्या 1 और वार्ड संख्या 8 में चला गया है।पंचायत समिति भाग 21 व एक दूसरा भाग 22 है भाग 1 से 8 तक है एवं भाग 22 में 9 से 13 तक मतदाता सूची का दवा है जिसमें संबंधित मतदाताओं को एक वार्ड से लेकर दूसरे वार्ड में कर दिया गया है कोई मतदाताओं का नाम भी छोड़ दिया गया है जिससे वार्ड सदस्य पंच सदस्य पंचायत समिति सदस्य के चुनाव निर्वाचन प्रभावित होगी। ग्रामीणों ने संबंधित बीडीओ, मुख्य निर्वाचन आयोग पटना जिला निर्वाचन पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारियों को लिखित आवेदन भी भेजा।कहाकि जल्द सुधार नहीं करने पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने की चेतावनी दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग