संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मंगलवार को मुख्य बाजार बनियापुर स्थित एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुँचे ग्राहकों के बीच सीएसपी संचालक पंकज सिंह के द्वारा मॉस्क का वितरण किया गया। साथ ही सभी उपभोगताओं से अपील की गई कि केंद्र पर सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैंकिंग कार्यों का निबटारा करे ताकि सीएसपी कर्मियों और ग्राहकों के बीच दो गज की दूरी बरकरार रहे।साथ ही बगैर मॉस्क लगाए ग्राहकों को सीएसपी केंद्र पर प्रवेश नही दिए जाने की भी बात बताई गई। मौके पर संचालक पंकज सिंह,राहुल सिंह,ऋषिका कुमारी,शशिशेखर सिंह उर्फ पेड़ा सिंह सहित दर्जनों ग्राहक मौजूद थे।मालूम हो कि प्रखंड के सरमी गांव में दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की आधिकारिक पुष्टि होने के बाद से लोगों में भय का माहौल कायम है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग