BIG BREAKING: छपरा के इनई में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज, ग्रामीणों व प्रशासनिक महकमा में हड़कंप
छपरा(सारण)। छपरा से अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। शहर से सटे रिविलगंज प्रखंड के इनई गांव में एक कोराेना पॉजिटिव मरीज मिला है। इसकी सूचना आस-पास के इलाकों में तेजी से फैली है, सूचना मिलने के बाद लोगों में दहशत देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि मरीज गुजराज से आया है। इनई, ब्रह्मपुर, रिविलगंज, छपरा शहर सहित आस-पास के क्षेत्रों चर्चा हो रहा है। लोगों में दहशत का माहौल स्पष्ट दिख रहा है। हालांकि की जिला प्रशासन ने इस संबंध में कोई भी सूचना जारी नहीं की है और न हीं कोरोना की पुष्टि की है। बता दें कि जिले के एकमा व अमनौर में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। हालांकि एकमा का मरीज निगेटिव हो गया है। राष्ट्रनायक न्यूज के प्रतिनिधि स्थिति पर नजर बनाये हुए है, प्रशासन द्वारा कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि किये जाने के बाद विस्तार से खबर दिया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग