डेरनी थानाध्यक्ष ने जरूरतमंदों के बीच खाद्यान्न किया वितरण
दरियापुर(सारण)। डेरनी थानाध्यक्ष के द्वारा जरूरतमंदों के बीच खाद्यान्न का वितरण कर मानवता की मिशाल कायम की है। इस सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लोहछा, भेटवलिया, ककरहट, सुतिहार समेत सात गांवों के चिन्हित लगभग 7 सौ गरीब,बेसहारा परिवारों के बीच खाद्य सामग्री व अन्य आवश्यक समानों का वितरण किया गया। थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि लॉक डाउन के निरीक्षण के क्रम में मुझे कई असहाय व गरीब परिवारों की जानकारी मिली थी। जिसके बाद अपने वेतन की राशि से सभी जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित किया है। विदित हो कि कुछ दिनों पूर्व भी इनके द्वारा 500 परिवारों में खाद्य सामग्री वितरित की गई थी।थानाध्यक्ष के इस कार्य की जमकर सराहना हो रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग