छपरा: एकमा में विभिन्न गांव में मारपीट की वारदातों में पांच महिला सहित 15 घायल
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल के विभिन्न गांवों में आपसी व भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की वारदातों में पांच महिला समेत 15 लोग घायल हो गए। घायलों में गलिमापुर गांव की सुन्दरी देवी व जनार्दन सिंह, लेजुआर गांव की भागवती कुंवर, रंजीत सिंह, रोनीत कुमार, भरहोपुर गांव की प्रिया कुमारी, पिपरहियां गांव के रवि कुमार, दाउदपुर गांव के संजीत कुमार राम, मीना देवी व कृष्णावती देवी, धर्मपुरा गांव के राजू कुमार राम, राज कुमार राम, भलुआं बुजुर्ग गांव के नीतीश कुमार व अखिलेश कुमार दूबे शामिल है। सभी का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। इस संबंध में घायलों द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग