लॉकडाउन में बेखौफ अपराधी दे रहे चोरी की घटनाओं को अंजाम
मांझी(सारण)। मांझी थाना क्षेत्र में लॉक डाउन में बेखौफ अपराधी चोरी को घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। 15 दिन के अंदर चोरों द्वारा दूसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। बीती रात चोरों ने ताजपुर बाजार में ताजपुर गांव निवासी रंजीस सिंह के गुमटी नुमा दुकान में ताला काटकर हजारों रुपए के सामान चोरी कर ली। जबकि ताजपुर में बने पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस बल रात भर बाजार में गस्ती करते रहे। चोरी की घटना की जानकारी ग्रामीणों को सुबह हुई तो उन्होंने दुकानदार के मालिक रंजीस सिंह को इस घटना के बारे में जानकारी दी । घटना के संबंध में रंजीस सिंह ने बताया कि सुबह उन्हें ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि दुकान का दरवाजा खुला हुआ है। जब आकर हमने देखा तो दुकान से कुछ सामान और हजारों रुपए नगदी चोरी कर ली गई है। इसके पहले महमदपुर में भी चोरी की घटना को चोरों द्वारा अंजाम दिया गया था। जिसमें अभी तक किसी भी अपराधी की गिरफ्तारी ना हो सकी है। जिसके चलते अपराधियों का मनोबल दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। मांझी थाना अध्यक्ष नीरज मिश्रा ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग