नयी दिल्ली, (एजेंसी)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,732 नए मामले आने के साथ ही शहर में हालात ह्यह्यबेहद गंभीरह्णह्ण हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बहुत जरूरी होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलें, चेहरे पर मास्क लगाएं, सैनेटाइजर का इस्तेमाल करें और सामाजिक दूरी बनाए रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार लॉकडाउन नहीं लगाना चाहती। उन्होंने कहा, ह्यह्यमेरा मानना है कि लॉकडाउन कोविड-19 से निपटने का समाधान नहीं है। अगर अस्पताल व्यवस्था चरमरा जाती है तभी लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ह्यह्यअस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए बिस्तर खाली रखे जाने चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि सभी लोग अस्पताल पहुंच जाएं और कोई बिस्तर खाली न रहे तथा फिर तो लॉकडाउन लगाना पड़ेगा।ह्णह्ण केजरीवाल ने सभी राजनीतिक दलों से कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए मिलकर काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि यह वक्त राजनीति करने या एक-दूसरे पर आरोप लगाने का नहीं है।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक