मुंबई, (एजेंसी)। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम के पहले इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये जुमार्ना लगाया गया। तीन बार की चैंपियन सुपरकिंग्स की आईपीएल 14 में शुरूआत खराब रही जब टीम को अपने पहले ही मुकाबले में शनिवार को ऋषभ पंत की अगुआई वाले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ह्यह्यचेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर जुमार्ना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2021 मुकाबले में धीमी ओवर गति से गेंदबाजी की थी। बयान के अनुसार, ह्यह्यआईपीएल आचार संहित के तहत न्यूनतम ओवर गति अपराध से संबंधित यह टीम का सत्र का पहला अपराध है इसलिए धोनी पर 12 लाख रुपये जुमार्ना लगाया गया।ह्णह्ण दिल्ली कैपिटल्स ने 189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाजों शिखर धवन (85) और पृथ्वी साव (72) के बीच 138 रन की साझेदारी की बदौलत सात विकेट से आसान जीत दर्ज की।


More Stories
कला के संरक्षण, संवर्द्धन एवं विकास के लिए कलाकारों का शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज