पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चांद कुदरिया गांव में रविवार की दोपहर खेतों से गेहूं का बोझा लेकर गांव जा रहे पिकअप वैन में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गयी जिससे पिकअप वैन में आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले में जला पिकअप वैन चांद कुदरिया गांव के योगेन्द्र मांझी की बताई जा रही है। खेतों से गेहूं का बोझा लेकर गांव की तरफ जा रहा था कि पिक अप पर लदे बोझे में बधे बास में बिजली का तार सट गया और आंख लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर थाना पुलिस को सूचना दी गई मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।तब तक पिक अप वैन जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंच आग पर काबू पाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग