पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बहरौली पंचायत के शेखपुरा गांव में शनिवार की देर रात झोपड़ी में लाग लगने से झोपड़ी समेत हजारों रूपये की संपति जलकर राख हो गयी। अग्निकांड पीड़ित की पहचान पुणयदेव सिंह पिता स्व रूदल सिंह के रूप में हुई। मामले में बताया गया कि शनिवार की देर रात सभी सोये हुएं थें कि अचानक झोपड़ी में आग लग गई रात्री का समय होने से जब तक आस पास के लोग पहुंचते तब तक आग ने झोपड़ी को जलाकर राख कर दिया। झोपड़ी में कपड़ा,विछावन सहित हजारों का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर घटना की सूचना पर पहुंचे बहरौली मुखिया अजीत सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकारी मुवाअजा दिलवाया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग