राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मढ़ौरा (सारण)। भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सारण के लोकप्रिय सांसद राजीव प्रताप रूड़ी के द्वारा 80 हजार की आर्थिक सहायता अंकित कुमार राम पिता मनोज कुमार राम ग्राम दयालपुर जगदीशपुर को दिया गया। साथ ही महादेव प्रसाद सिंह पिता रामचरित सिंह ग्राम भलुई को कैंसर इलाज के लिए सांसद के अनुशंसा पर 60 हजार रुपया दिया गया। जिस अनुशंसा का कागज दोनों व्यक्ति के घर पर जाकर शंभूनाथ सिंह भाजपा पश्चिमी मंडल मढ़ौरा के अध्यक्ष बद्री नारायण सिंह, पंचायत प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवकुमार सिंह, पूर्व सरपंच इसरौली के पिंटु सिंह, डॉक्टर वकील महतो भलुई वार्ड सदस्य लालबाबू सिंह और वहां के कुछ साथानिया लोग उपस्थित थे। दोनों पीड़ित परिवार के सभी लोग इस सराहनीय कार्य के लिए छपरा सांसद को आभार और धन्यवाद प्रकट किया।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी