राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

73 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जप्त, प्राथमिकी दर्ज

राष्ट्रनायक न्यूज।

मशरक (सारण)।  मशरक थानाध्यक्ष राजेश कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र में अलग-अलग दो स्थानों पर थाना गश्ती पुलिस जमादार अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गश्ती के दौरान अंग्रेजी शराब संग तीन कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। पहले मामले में मशरक- डूमरसन एसएच 90 पर चैनपुर रेलवे ढाला के पास डूमरसन की तरफ से बाइक पर दो बोरी में समान लेकर जा रहे दो युवक को पुलिस ने जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान एक बोरी में 4 कार्टून ग्रीन लेबल अंग्रेजी शराब फ्रूटी जबकि दूसरी बोरी में 160 अदद फ्रूटी शराब कुल 63 लीटर अंग्रेजी शराब पकड़ा गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार से निर्देश प्राप्त कर पुलिस अधिकारी ने स्प्लेंडर बाइक के साथ शराबबंदी के बाद तस्करी का अवैध शराब जब्त किया। मौके पर कारोबारी धर्मेंद्र कुमार यादव पिता गुलाब राय एवं विक्की कुमार सिंह पिता अजय सिंह धामा परसा दोनों थाना इसुआपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।वही दूसरे स्थान बाजार क्षेत्र के बस स्टैंड से सटे गांव गोपालवाड़ी गांव में छापेमारी करतें हुए कृष्णा ठाकुर पिता सुदर्शन ठाकुर को रायल स्टेज 8पीएम 30 बोतल के साथ गिरफ्तार किया गया जो 10 लीटर के करीब है।शराब रखने एवं अवैध रूप से बिक्री करने को लेकर दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।