संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बीआरसी से लेकर विद्यालय तक के सभी कर्मी शिक्षक परिवार के अभिन्न अंग है। ऐसे में गुणवतापूर्ण शिक्षा की बेहतरी के लिये बिना किसी भेद-भाव के सबको साथ लेकर चलना मेरी पहली प्राथमिकता होंगी।साथ ही शिक्षक समुदाय की मूलभूत समस्याओं के त्वरित निष्पादन के साथ-साथ विद्यालय के नियमित और ससमय संचालन एवं पठन-पाठन को बेहतर बनाने के लिये आवश्यक एवं कारगर कदम उठाए जाएंगे। उक्त बातें बनियापुर भाग- 01 के नव पदस्थापित बीईओ इन्द्रकांत सिंह ने योगदान के उपरांत बीआरसी परिसर में शिक्षकों को संबोधित करते हुए कही।इसके पूर्व शिक्षक नेता संजय राय, बिनोद राय, इंद्रजीत महतों आदि शिक्षको द्वारा नवनियुक्त बीईओ का फूलमाला पहनाकर मुँह मीठा कराते हुए स्वागत किया गया।साथ ही बीआरपी सतेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में सभी शिक्षकों ने स्वागत गान कर बीईओ का सम्मान किया।बीईओ श्री सिंह इसके पूर्व पशिचम चंपारण जिले के हरनाटांड़ में राजकीय बुनियादी विद्यालय में एचएम के पद पर कार्यरत थे। मौके पर डीडीओ जलालुदीन,बीआरपी सतेंद्र मिश्रा, आस मोहम्मद, सीआरसीसी निर्भय कुमार, आबिद हुसैन, परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के शिक्षक नेता संजय राय, बिनोद राय, इंद्रजीत महतों, अज्जिमुलाह अंसारी, प्रफुल्ल कुमार, राजेश सिंह, त्रिपुरारी सिंह, मंजू कुमारी सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग