संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मनिकपुरा पंचायत अंतर्गत मनिकपुरा गांव में सोमवार को सेवाधाम आश्रम का उद्धघाटन किया गया। आश्रम का उद्धघाटन स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि नीरज सिंह, जिला परिषद प्रत्याशी जमादार राय एवं अन्य गणमान्य लोगों द्वारा फीता काटकर किया गया। आश्रम उदघाटन के मौके पर नौ दिवसीय यज्ञ का भी आयोजन किया गया।इसके पूर्व सेवा धाम आश्रम से कलश यात्रा भी निकाली गई एवं शुक्ल के पोखरा से बैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरी की गई। आश्रम का संचालन स्थानीय सतेंद्र प्रसाद के द्वारा की जा रही है। जहाँ बुढ़े, लाचार और जरूरतमंद लोगों को प्रतिदिन मुफ्त में भोजन कराई जाएगी।साथ ही सुबह में योगा और शाम में प्रवचन की भी व्यवस्था की गई है। मौके पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व उपप्रमुख नीरज सिंह, जिला परिषद प्रत्याशी जमादार राय सुभाष प्रसाद, पूर्व बीडीसी नागेन्द्र राय, अभिषेक सिंह उर्फ़ निक्कू सिंह, जयसंकर मिश्रा, संचालक सतेन्द्र प्रसाद, अखिलेश शर्मा, सुमन्त सिंह, राजेश प्रसाद, हरेन्द्र राय, बिगन राय, टुनटुन सिंह पटेल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग