राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

अनियंत्रित गति से आ रही बोलेरो चालक ने साईकिल सवार को मारी ठोकर, जिसका ईलाज के दौरान मौत

संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।

बनियापुर (सारण)। साईकिल सवार युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसका ईलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गम्भीर रूप से जख्मी बताया जाता है। जख्मी युवक का इलाज सदर अस्पताल सीवान में चल रहा है। मृत युवक सहाजितपुर थाना क्षेत्र के धवरी के लालबाबू महतो का 17 वर्षीय पुत्र पवन कुमार बताया जाता है। वहीं जख्मी युवक सुरेंद्र मांझी का 18 वर्षीय पुत्र अनिल मांझी है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि दोनों युवक एक ही साईकिल पर सवार होकर सीवान जिले के भगवानपुर बाजार में घड़ी खरीदने जा रहे थे। तभी सोमवार की दोपहर बाद एनएच 331 पर कल्याणपुर के निकट तेज व अनियंत्रित गति से आ रहे बोलेरो चालक ने साईकिल सवार को जोड़दार टक्कड़ मार दी। टक्कड़ के बाद दोनो युवक सड़क पर ही गिर कर तड़पने लगे। जिसे देख आसपास के लोगो ने आनन फानन में जख्मियों को निकटम पीएचसी भगवानपुर में भर्ती कराया। स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए दोनो युवकों को सदर अस्पताल सीवान भेज दिया गया। मृतक के पेट और सिर में गहरा चोट होने की बात बताई जा रही थी। घटना के बाद मृतक के घर मातम पसरा है। परिजनों का रोरो कर बुड़ा हाल बना है। मृतक की मां सिंगारो कुंवर बेटा की मौत की खबर सुनते ही अचेत हो गई।

इसी वर्ष मैट्रीक की परीक्षा उतीर्ण किया था 

मृतक पवन इसी वर्ष मैट्रीक की परीक्षा द्वितीय श्रेणी से उतीर्ण किया था। वह पढ़ने में औसत था। जिसके कारण भाइयों ने उसे अपने साथ ही रखकर प्लम्बर का काम सीखा रहे थे। वह रविवार को ही काम से लौटा था। आज वह काम पर नहीं जाने की इच्छा भाइयों से जताया था।