गड़खा (सारण)। गड़खा प्रखंड के मोतीराजपुर पंचायत अंतर्गत रशीदपुर गांव में काटकर दवनी के लिए रखी हुई गेंहू की फसल में आग लगने से खाक हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद फायर पम्पिंगसेट से आग पर काबू पाया।तब तक किसान खुश मोहम्मद की 60 बोझा गेहूं जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान द्वारा आगजनी की सूचना ही अंचलकर्मियो ने घटना का मुआयना किया। बीडीसी गुड्डू राय अरविंद यादव सलामुद्दीन कन्हैया यादव अप्पू सद्दाम व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने के कारण का अब तक पता नहीं चल सका है


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग