प्रो. संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के सचिव अभिषेक कुमार ने मंगलवार के दिन जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलसचिव को पत्र लिखते हुए मांग किया है कि विश्वविद्यालय मुख्यालय के कई कर्मचारी गंभीर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं । इस क्रम में विश्वविद्यालय के सभी कर्मी संक्रमित कर्मी के संपर्क में थे तथा कुछ कर्मचारियों का स्वास्थ्य अभी भी ठीक नहीं है जिस कारण कोविड-19 के संक्रमण की आशंका है। उक्त बातों का संदर्भ देते हुए उन्होंने मांग किया है कि जेपीयू को कंटेनमेंट जोन बनाते हुए इस में कार्यरत सभी कर्मचारियों को संक्रमण से बचाने के लिए आइसोलेशन में रहने हेतु आदेश निर्गत किया जाए । ताकि विश्वविद्यालय के कर्मचारी तथा परिजनों का संक्रमण से बचाया जा सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग