प्रो. संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के भौतिक विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अच्युतानंद सिंह ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग किया है कि जिस तरह कोरोना वायरस के विकराल रूप को देखते हुए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के कुलपति ने शिक्षकों को भौतिक उपस्थिति की मनाही की है एवं देश के अन्य विश्वविद्यालय भी यही काम किए हैं। जयप्रकाश विश्वविद्यालय प्रशासन को भी शिक्षकों की फिजिकल उपस्थिति रोकने के लिए यथा शीघ्र निर्णय लेना चाहिए । उन्होंने कहा कि रसायन शास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ उदय अरविंद कोरोना पॉजिटिव हो गए तथा मंगलवार के दिन विभाग में उनकी अध्यक्षता में एक पीएचडी का वाइवा आयोजित हुआ । जिसमें अनेक शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी , शोधार्थी आदि शामिल थे। उसी तरह डॉ सुधीर कुमार सिंह इतिहास विभाग द्वारा बताया गया कि उनके विभाग का एक शोधार्थी भी कोरोना पॉजिटिव हो गया है जो लगातार विभाग आ रहा है। इसके साथ ही जंतु विभाग के डॉ राणा विक्रम के द्वारा बताया गया कि राजेंद्र महाविद्यालय छपरा के 5 शिक्षक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और लगातार महाविद्यालय आ रहे हैं। उक्त तथ्यों के मद्दे नजर रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को यथाशीघ्र निर्णय ले लेना चाहिए कि शिक्षकों एवं कर्मचारियों का फिजिकल उपस्थिति पर रोक रहेगी । कोरोना के बढ़ते हुए प्रभाव को देखते हुए उक्त निर्णय लेना अति आवश्यक हो गया है । डॉ अच्युतानंद ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में रहने से सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कोविड-19 का प्रकोप हो सकता है। इसलिए विश्वविद्यालय को उक्त निर्णय लेना जरूरी हो गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग