राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। खेत में लहलहाती फसल को काटने से मना करने पर आधा दर्जन लोगों ने मिलकर पिटाई कर दी। मारपीट में जख्मी बेदौली निवासी कृष्णानन्द मिश्रा ने मामले की प्राथमिकी दर्ज करा गांव के ही ब्रजेश मिश्रा, मनोज मिश्रा, अजित कुमार, मुन्ना मिश्रा, नवीन मिश्रा, अभय कुमार सिंह एवं शिवम मिश्रा को नामजद किया है। पीड़ित ने बताया है कि वह अपने 19 धूर जमीन में जौ का फसल लगाया था। नमाजद फसल को जबरन काट रहे थे। इसी बीच पीड़ित खेत देखने के लिए चला गया। फसल को कटते देख पीड़ित ने विरोध शुरू कर दी। जिसपर नामजद आग बबूला हो गए। सभी ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का ईलाज रेफ़रल अस्पताल में चल रहा है। इधर, पुलिस मामले की जांच में जूटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग