राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के चेतन छपरा में फायरिंग कर राशन दूकान से पांच हजार रुपये लेकर भागने के मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की प्राथमिकी शोभा देवी ने दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है सोमवार की देर रात वह कमरे में सोयी थी।तभी उसके घर के पूरब दिशा के कमरा की खिड़की के शीशे पर ताबड़तोड़ दो फायरिंग की गई। फायरिंग से वह काफी डर गई। कुछ देर बाद उसका बेटा गुड्डू सिंह बाहर निकला। उसने राशन की दुकान का पल्ला खुला देखा। पल्ला खुला देख वह सन्न रह गया। जब वह दुकान की ओर गया तब कुछ लोग भागने लगे। महिला के पुत्र ने टॉर्च की रौशनी में भाग रहे लोगो की पहचान गांव के ही रघुनाथ सिंह, देवेंद्र सिंह उर्फ ननकू, श्याम सुंदर सिंह तथा अभिजीत सिंह के रूप में किया है।महिला ने सभी को नामजद करते हुए दुकान के गल्ले में रखे पांच हजार रुपये लेकर भागने का आरोप लगाया है। मामले की सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस को पीड़िता ने घटना स्थल से बरामद गोली का दो खोखा तथा एक अग्र भाग सुपुर्द कर दिया है।पुलिस पीड़िता से पूछताछ के बाद बरामद गोली की खोखे के आधार पर अनुसंधान में जूट गई है। घटना को पूर्व की जमीन विबाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है।घटना को लेकर स्थानीय लोगों में कई तरह की चर्चा भी व्याप्त है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग