राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के खैरा भट्टी राजद कार्यालय पहुचे युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष कारी शोएब ने जख्मी कार्यकर्ता के घर पहुँचकर उनका हाल चाल जाना और उन्हें सम्मानित कर उनका हौसला अफजाई किया। वहीं राजद कार्यालय खैरा में प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने पत्रकारो से बात करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर कार्यकताओं का कुशल क्षेम जानने खैरा पहुचे है। उन्होंने बताया की विगत के दिनों में बिहार विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस की बर्बरता के सारण जिला के कई कार्यक्रता शिकार हो गए थे। घेराव के दौरान पटना पुलिस के द्वारा बहुत ही बर्बर तरीके से कार्यक्रताओं पर लाठी सहित अन्य चिझो से मारकर जख्मी कर दिया गया था। इस अवसर पर मढौरा विधायक जितेंद्र कुमाए रॉय, युवा राजद के जिलाध्यक्ष मसकुर अहमद खान, एमएलसी प्रत्याशी सुधांशु रंजन, राजद जिलाध्यक्ष सुनील राय, समाजसेवी इसरार अहमद खाँ, जिलानी मोबिन, रामशंकर राय, राजेश रंजन, रवि कुमार सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग