तरैया (सारण)। प्रखंड के चंचलिया पंचायत में कार्यरत जीविका महिला कर्मी के साथ जीविका मैनेजर द्वारा दुर्व्यवहार करने को लेकर तरैया थाने में महिला कर्मी रितु कुमारी ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। महिला कर्मी का आरोप है कि गत 20 मार्च को वे चंचलिया पंचायत में कार्य कर रही थी। लेकिन उक्त तिथि को परियोजना द्वारा उन्हें अनुपस्थित कर दिया गया। इस बात को बैठक में पूछने पर शाखा प्रबंधक संदीप कुमार सिंह एवं चंचलिया गांव निवासी प्रिंस कुमार उनके साथ गाली गलौज करने किये। जब वे बैठक से बाहर निकल कर संध्या समय में घर जा रही थी तो पीछे से शाखा प्रबंधक आए और उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगें तथा उन्हें धमकी भी दिया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग