BIG BREAKING: छपरा में वज्रपात से 09 लोगों की मौत, 07 घायल, मचा कोहराम
- रविवार की अहले सुबह जमीन मापी के लिए गये थे दर्जनों लोग, ठनका गिरने से हुई बड़ी घटना

छपरा(सारण) छपरा से इस वक्त बड़ी दर्दनाक खबर आ रही है। सदर प्रखंड के विष्णुपुरा पंचायत के मखदुमगंज दियारा पर रविवार की सुबह बारिश के दौरान वज्रपात यानी ठनका गिरने से करीब 09 लोगों की मौत एवं करीब 07 लोगों झुलसने से घायल होने की घटना सामने आ रही है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह में विष्णुपुरा पंचायत के मखदुमपुर दियरा पर जमीन मापी के लिए करीब दो दर्जन लोग गये हुए थे। जमीन मापी के दौरान बारिश होने लगी, इससे सभी लोग निकट के झोपड़ीनुमा मकान में झुप गये। तेज हवा एवं बारिश के क्रम के वज्रपात यानी आकाशीय बिजली गिरने से करीब 09 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि करीब 07 लोग झुलस कर घायल हो गये है। स्थानीय लोगों की माने तो सभी घायलों को आनन-फनन में अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि खबर मिलने तक सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रामएकबाल सिंह ने 09 लोगों के मरने की पुष्टि की है। घटना स्थल पर स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं गड़खा के राजद विधायक सह पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी भी पहुंचे है। बताया जा रहा है कि वज्रपात में विष्णुपुरा एवं लवकुशपुर गांव के एक-एक, शेरपुर के चार तथा खलपुरा गांव के पांच लोगों कीे घटना स्थल पर ही मौत हो गयी है। घटना के बाद इलाके में गांव में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हालांकि घायल लोगों को सदर अस्पताल ले जाया गया गया है। साथ ही कुछ घायलों अन्य अस्पतालों में कहां-कहां इलाज कराया जा रहा है। इसकी सूचना आनी बाकि है। राष्ट्रनायक न्यूज के प्रतिनिध स्थिति पर नजर बनाये हुए है, विस्तृत खबर आने पर दी जाएगी। तक तक पढ़ते रहिए…. राष्ट्रनायक न्यूज




More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग