राष्ट्रनायक न्यूज।
बैकुण्ठपुर (गोपालगंज)। प्रखंड के उत्तर बनकटी गांव में शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। महायज्ञ आयोजन समिति द्वारा कोरोना संक्रमण को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग के आधार पर श्रद्धालुओं को यज्ञ मंडप में प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है। बिना मास्क लगाए श्रद्धालुओं को जगह यज्ञ स्थल पर पहुंचने की इजाजत नहीं है। दूसरे दिन बुधवार को खैरा आजम, दक्षिण बनकटी, शंकरपुर, रेवतिथ, हकाम, दिघवा दुबौली, सिरसा, मानपुर सहित कई गांवों से श्रद्धालु परिक्रमा एवं पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे। यहां मां दुर्गा के नौ रूपों में प्रतिमा स्थापित की गई है। महा सप्तमी को प्रतिमाओं के पट खोले जाएंगे। वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया है। महायज्ञ आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि बुधवार की रात से प्रवचन की भी व्यवस्था की गई है मां दुर्गा सप्तशती एवं संपूर्ण पाठ के लिए दर्जन भर से अधिक आचार्य यज्ञ मंडप में मंत्रोच्चारण कर रहे हैं।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास