राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझा। (गोपालगंज)। थाना क्षेत्र के आलापुर गांव के चंवर मे जंगली सूअरो की झुंड ने खेत में काम कर रहे किसानों के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया।जंगली सुअरों के इस हमले में एक दर्जन किसान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिसमें बच्चे व महिला भी शामिल है। सभी घायलों को गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि माझागढ़ के आलापुर चंवर में सुबह आलापुर निवासी तेजाबी हजारी की पत्नी मोदील खातून अपने खेत में काम कर रही थी। वो खेत में लगाई मिर्ची की फसल की सोहनी कर रही थी इसी दौरान फसलों के बीच में से एक सूअर तेजी से आया और उनके ऊपर हमला कर दिया। इस हमले में पीड़िता गम्भीर रूप से घायल हो गयी. घायल मोदील खातून ने जैसे शोर मचाया, आसपास के खेत में काम कर रहे किसान भी मौके पर पहुंच गए. किसानों को देखते ही जंगली सूअरो के झुंड ने भी किसानों के उपर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक दर्जन किसान घायल हो गए हैं. सभी घायलों को आनन-फानन में मांझागढ़ पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भेज दिया गया ।. पीड़ित किसान रविन्द्र कुमार ने बताया कि घायलों में अमरेंद्र कुमार पंडित, आकाश कुमार गुड्डू कुमार, अमरेंद्र कुमार, शेखलाल प्रसाद, उमा देवी, झरपोशन प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद सहित करीब एक दर्जन लोग शामिल हैं।उसने बताया कि खेत में फसल की सोहनी के दौरान जंगली सुअरों के झुंड ने उनके ऊपर हमला किया है।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास