राष्ट्रनायक न्यूज।
बैकुंठपुर (गोपालगंज)। प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को संविधान निर्माता देश रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित विकास मित्रों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया। अंबेडकर साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। मौके पर बीडीओ अरविंद कुमार गुप्ता, सीओ राकेश कुमार दुबे सहित कई अधिकारी मौजूद थे।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास