संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। लोक आस्था का महापर्व चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ प्रारम्भ हुआ।छठ करने वाले महिला-पुरुष व्रतधारी के साथ-साथ परिवार के सदस्यगण स्वच्छता एवं पवित्रता के साथ सुबह से नहाय-खाय को लेकर घर आँगन की साफ-सफाई में जुटे रहे।जिसके बाद मिट्टी की चूल्हे पर आम की लकड़ी से चावल,दाल और कद्दू की सब्जी बनाई गई।जिसे सबसे पहले ब्रतधरियो ने ग्रहण किया।जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों के लिये परोसा गया।नहाय-खाय के उपरांत व्रती एवं उनके परिजन पूजन सामग्री मसलन छैटी, दउरा, कलसुप,नारियल,ईख आदि की खरीददारी को लेकर दोपहर बाद बाजार की तरफ रुख किये।इस दौरान मुख्य बाजार बनियापुर,पुछरी,सहाजितपुर,कोल्लुआ आदि बाजारों पर लोगो की भीड़ उमड़ी रही।जिससे आम दिनों की तुलना में बाजार गुलजार दिखा।वही गाँव-गली और बाजारों में छठ गीतों के गुंजायमान होने से माहौल पूरी तरह से भक्तिमय बना हुआ है और लोग छठ के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग