राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने कांड के नामजद अभियुक्त को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष चरणजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के मेढुका पासी टोला निवासी बिहारी चैधरी है। जो कांड संख्या 40/21 का नामजद अभियुक्त है।जिस पर एक सप्ताह पूर्व चोरी-छिपे शराब बनाने और खरीद-विक्री करने के मामले में पुलिस पदाधिकारी के बयान प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसके घर से 41 लीटर देशी शराब भी बरामद किया गया था।मामले में आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया था।थानाध्यक्ष ने बताया कि शेष नामजदों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग