- चार महीने पहले हुई थी शादी
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जलालपुर प्रखंड के सहकारिता पदाधिकारी सुभाष प्रसाद की मौत कोरोना से गुरुवार की देर रात हो गई। श्री प्रसाद 32 वर्ष के थे। सहकारिता पदाधिकारी बक्सर के डुमरांव के रहने वाले थे।उनकी मौत की सूचना परिजनों ने स्थानीय अधिकारियों को दी तो हड़कंप मच गया।सुभाष प्रसाद को कोविड टीकाकरण अभियान में पर्यवेक्षक बनाया गया था।हालांकि कोविड का पहला डोज भी ले चुके थे। वह अशोकनगर-चौखड़ा पंचायत के नोडल पदाधिकारी भी थे। बताया जाता है कि वे पिछले 9 अप्रैल को टीकाकरण केंद्र से शाम को प्रखंड मुख्यालय लौटने पर उन्हें बुखार आने लगा। अगले दिन वे अपने पैतृक घर डुमरांव चले गए।वहीं पर वे होम क्वांरटीन भी थे। अचानक उनकी तबीयत गुरुवार को बिगड़ गई। उनके परिजन उन्हें पटना लेकर गए। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।हंसमुख एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी सहकारिता पदाधिकारी सुभाष प्रसाद प्रखंड में धान अधिप्राप्ति में उल्लेखनीय भूमिका निभाई थी। उनकी सक्रियता के कारण ही शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा सका था। सुभाष की शादी भी चार महीने पूर्व ही हुई थी। शादी के बाद पत्नी के साथ होली खेलने की तस्वीर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर डाला था। प्रखंड कार्यालय के कर्मियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा