राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के बलेसरा कुम्हार टोली में गुरुवार की रात शंकर पंडित के एक झोपड़ीनुमा दालान में आग लगने से हजारों रुपये मूल्य की सम्पति जल कर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार परिवार के लोग रात में खाना-पीना कर सो रहे थे। तभी आधी रात बाद करीब 2 बजे दालान में आग लग गई। आग लगने पर तेज लपटें निकलनी लगी। उसके बाद नींद टूटते हीं परिवार के लोग मकान से बाहर निकले और शोर मचाने लगे। शोर सुनने के बाद बड़ी संख्या में लोग जुट गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक काफी नुकसान हो चुका था। शंकर पंडित ने बताया कि अगलगी की इस घटना में 6 क्विंटल गेंहूँ, चावल, चौकी, कुर्सी, चारपाई, कपड़े समेत हजारों रुपये के सामान जल कर राख हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता रंजन कुमार ने पीड़ित परिवार को सहयोग किया। वहीं राजस्व कर्मचारी संजय कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच-पड़ताल कर वरीय पदाधिकारी को नुकसान की जानकारी दी। मौके पर जगत नारायण गिरि सहित कई लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग