राष्ट्रनायक न्यूज।
ताजपुर/मांझी (सारण)। मांझी स्थानीय थाना क्षेत्र के मटियार दियर में लगी भीषण आग के कारण कई एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटें इतनी ज्यादा तेज थी उसके आसपास जाना मुश्किल हो रहा था। आग की खबर मिलते ही ग्रामीण इकट्ठे हो गए और आग बुझाने में लग गए। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया। तब तक किसानों की कई एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर बर्बाद हो गई। जिससे किसानों को काफी ज्यादा नुकसान हो गया। गेहूं की फसल जल जाने से किसानों के हुए नुकसान को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग