राष्ट्रनायक न्यूज।
ताजपुर/मांझी (सारण)। मांझी प्रखंड क्षेत्र में चैत्र नवरात्र के अवसर पर घरों में श्रद्धालु विद्वान पंडित व आचार्यों द्वारा उपासना जारी है। पंडित सुजीत पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जयी छपरा में पत्रकार सत्यानंद पांडेय के पैतृक आवास पर पवित्र सरोवर एवं नदियों के जल को कलश में भड़कर उसको पुनः स्थापना कर माता की पूजा अर्चना शुरू की गई। नवरात्रि के चौथे दिन प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धालुओं द्वारा कई जगहों पर पूजा-अर्चना की गई। जहां पर माता की बड़ी श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना करने के उपरांत आरती उतारा गया। इस मौके पर पत्रकार सुधीर कुमार पांडेय, शिक्षक प्रियंका पांडेय, समाजसेवी सुनील पांडेय, पूर्व शिक्षक शंकर पांडेय, बबली पांडेय पत्रकार सचिन पांडेय आदि लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग