सुभाष प्रसाद। राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। भूमी विकास से ऋण लेकर जमा नही करनेवाले बकायादारों खिलाफ शुक्रवार के बैंक अधिकारियों ने स्थानीय थाने की पुलिस की मदद से धर पकड़ अभियान चलाया इस दौरान करीब आधे दर्जन ऋणी पुलिस की पकड़ में आ गए जबकि दो ऋणी भागने में सफल रहे।बताया जा रहा है भूमी विकास बैंक से करीब पंद्रह साल पूर्व प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ो लोगों द्वरा पंप सेट आदि खरिदने के नाम पर ऋण लिया था।जिसमें कुछ लोगों द्वारा ऋण चुकता कर दिया गया है।लेकिन अभी भी दर्जनो लोगों द्वारा ऋण जमा नही किया गया है।जिनके खिलाफ निलावाद दायर किया गया है।शुक्रवार को क्षेत्रीय प्रबंधक सह निलामवाद पदाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह पानापुर पहुचे एवं स्थानी थाने की पुलिस की मदद से धर पकड़ अभियान चलाया इस दौरान लगुनी,बगडीहा,बेतौरा एवं पकड़ी नरोत्तम गांव में छापेमारी कर पकड़ में आए ऋणियों से ऋण की वसूली की।क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया ऋणियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग