- कड़ी धूप में छठ व्रतियों ने पूजा के लिए फल और पूजन सामग्री की खरीददारी करते हुए दिखे
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। चार दिवसीय चैती छठ पूजा अनुष्ठान के दूसरे दिन शनिवार को व्रतियों ने पवित्र और स्वच्छता पूर्ण माहौल में खरना किया। इस दिन व्रती पुरे दिन निर्जला उपवास रहकर सूर्यास्त के बाद मिट्टी के चुल्ले पर आम की लकड़ी से प्रसाद बनाकर स्वयं ग्रहण करते है। जिसके बाद व्रती से आशीर्वाद प्राप्त कर परिवार वाले भी श्रद्धा पूर्वक प्रसाद ग्रहण करते है।खरना के अवसर पर गेहूँ के आटे से बनी रोटी और खीर बनाने की परम्परा है। वही फल और मिठाई भी प्रसाद के रूप में छठी मईया को अर्पित की जाती है। इधर छठ पूजा को लेकर पूजन सामग्री की खरीददारी को लेकर एका- एक बजार में व्रती एवम् उनके परिजनों के पहुँचने से चहल -पहल बढ़ गई है।बाजारों पर बढ़ती भीड़ की वजह से पुरे दिन मेला सा नजारा दिखा। वही बिक्री को लेकर दुकानदार भी काफी उत्साहित दिखे।
घाटो की सफाई में जुटे युवा वर्ग
प्रशासनिक स्तर पर घाटो की सफाई के लिये पहल नहीं होते देख युवावर्ग स्वयं टोली बनाकर सफाई कार्य में जुट गये। स्थानीय स्तर पर श्रमदान से युवाओ ने घाटो पर मिट्टी की भराई से लेकर अर्घ्य के लिये कुंड खोदकर शुद्ध जल की व्यवस्था एवं सजावट और लाईट की जुगत करने के लिये पूरे दिन चाँद इकठ्ठा करने में लगे रहे।



More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन