संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बिगत तीन चार दिनों से पुरवा हवा चलने और सुबह- शाम आसमान में बादल छाये रहने से किसानो को गेहूँ की दौनी करने में काफी मुश्किलो का सामना करना पड़ रहा है। फिलवक्त कटनी और दौनी का कार्य परवान पर है। मगर मौसम का प्रतिकूल होना किसानो के लिये परेशानी का सबब बना हुआ है। पशुपति राय, मदन सिंह, अर्जुन राम, उमेश राम, जितेन्द्र साह, जमादार महतो सहित दर्जनों किसानो ने बताया की फिलवक्त मौसम प्रतिकूल होने के कारण गेहूँ की दौनी करने में समान्य मौसम की अपेक्षा काफी अधिक समय लग रहा है। इस वजह से अतिरिक्त राशि खर्च करनी पर रही है। सामान्यतः गेहूँ की दौनी के लिये पछुआ हवा का चलना अनुकूल माना जाता है। किसानो की माने तो पछुआ हवा चलने के दौरान ट्रैक्टर चलित थ्रेशर से औसतन 50 -60 बोझा प्रति घंटे दौनी की जाती है। मगर लगातार पुरवा हवा चलने की वजह से गेहूँ के पौधों में नरमाहट होने को लेकर प्रति घंटे महज 35-40 बोझा ही दौनी हो पा रही है। जिसके वजह से किसानो को डेढ़गुणा अधिक राशि खर्च करनी पड़ रही है।
पुरवा हवा चलने से थ्रेशर संचालको की बल्ले-बल्ले
इस बार दौनी की सीजन में थ्रेशर संचालको की बल्ले-बल्ले है। मौसम के उतार-चढ़ाव को देख किसान घंटे की परवाह किये बगैर रातो-दिन मजदूर और परिजनों के साथ मिलकर जल्द से जल्द दौनी कार्य निबटाने में जुटे है।किसानो को इस बात का भय सता रहा है की कही वारिस हो गई तो सब किये-धरे पर पानी फिर जायेगा। जबकि मौसम बिभाग द्वारा भी जल्द से जल्द कटनी, दौनी का कार्य संपन्न करने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में अधिक समय तक दौनी संचालित होने और प्रति किसान गत वर्ष की तुलना में अधिक समय लगने से थ्रेशर संचालको को अच्छी आमदनी हो रही है।किसानो ने बताया की गत वर्ष की अपेक्षा इस बार ट्रैक्टर चालको द्वारा प्रति घंटे रकम भी बढ़ा दी गई है। जहाँ गत वर्ष प्रति घंटे 600-650 रुपये की दर से दौनी कार्य हो रहा था। वही इस बारडीजल की बढ़ती कीमतों का हवाला देते हुए ट्रैक्टर संचालक 800-850 रुपये प्रति घंटे दौनी कार्य कर रहे है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग