संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पूर्व के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के सिहोरिया गांव का है। मामले की प्राथमिकी पीड़ित अमर उपाध्याय ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। जिसमे बताया गया है कि कीर्तन कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। तभी गांव के ही कुछ लोग गाली-गलौज करने लगे एवं विरोध करने पर मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। मामले में हरेराम ओझा, भूषण ओझा सहित सात लोगों को नामजद किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग