छपरा(सारण)। बाबा साहब डॉ. बीआर अंबेडकर की 130 वीं जयंती पखवारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में धुमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान बाबा साहब के अनुयायित नये-नये अंदाज में जयंती मनाकर उन्हें याद कर रहे है। इसी क्रम में जिले के परसा प्रखंड के श्रीरामपुर चौक पर शिक्षक राजदेव राम की अध्यक्षता एवं राजद नेता कर्मवीर भारती की संचालन में बाबा साहब की जयंती समारोह धुमधाम से मनाया गया। जहां श्रीरामपुर चौक पर बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई। जिसका उद्घाटन सह अनावरण प्रसिद्ध समाजसेवी लालती देवी ने की।

इसके बाद बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मुखिया प्रतिनिधि सुनील राय, पूर्व जिला पार्षद मुन्ना बैठा, सुरेन्द्र राय, रामजन्म राम, राजदेव राम, अनिल राम, दशरथ राम, रामजिनिश सिंह, गन्नी लाल महतो, सुमन राम, अर्जुन राम, गीता देवी सहित दर्जनों लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी लालती देवी ने कहा कि श्रीरामपुर चौक पर अपने नीजि कोष से बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित किया गया है। ताकि बाबा साहब का उदेश्य जन-जन तक पहुंच सके। वहीं वक्ताओं ने बाबा साहब व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा बताये मार्गो पर चलने के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम में मिशन गायक धीरज धर्मेन्द्र ने बाबा साहब पर आधारित गीतों को प्रस्तुत किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग