राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिला गव्य विकास पदाधिकारी, सारण के द्वारा बताया गया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन-जाति कल्याण विभाग, बिहार के गव्य विकास योजनान्तर्गत अनुसूचित जानजाति के ग्रामीण बेरोजगार, पशुपालाकों का शत-प्रतिशत अनुदान पर 02 दुधारु मवेशी योजना हेतु दिनांक 20 अप्रैल से 05 मई तक जिला गव्य विकास कार्यालय में आवेदन दे सकते हैं। आवेदन के साथ पहचान पत्र, आधार, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र एवं दो स्व छाया चित्र देना आवश्यक होगा। निर्धारित अवधि की समाप्ति के उपरांत आवेदन स्वीकार नहीं होगा। योजना का लाभ प्रथम आओ, प्रथम पाओ के आधार पर किया जाएगा। विशेष जानकारी हेतु जिला गव्य विकास पदाधिकारी सारण, छपरा के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दुग्घ उत्पादक सहयोग समिति के सदस्य अथवा विभागीय प्रषिक्षण प्राप्त आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग