राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिलाधिकारी डॉ निलेश रामचन्द्र देवरे के निर्देश पर उप विकास आयुक्त एवं अपर समाहत्र्ता की संयुक्त अध्यक्षता में छपरा शहर के व्यवसायी प्रकोष्ठ के साथ कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने एवं बिहार सरकार के द्वारा जारी गाईड लाईन के आलोक में समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुयी जिसमें अपर समाहत्र्ता के द्वारा सरकार के द्वारा जारी गाईड लाईन के बारे में विस्तार से बताया गया। अपर समाहत्र्ता ने कहा कि छपरा शहरी क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इस स्थिति में जीवन की रक्षा पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
हमें यह भी देखना है कि अर्थ व्यवस्था भी पटरी से नहीं उतरे। अपर समाहत्र्ता ने कहा कि इस विषम परिस्थिति में व्यवसायी वर्ग का सहयोग आपेक्षित है। उन्होंने कहा कि सभी दुकानों पर कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराया जाय। दुकानों को समय- समय पर प्रतिदिन सेनिटाइज किया जाय। सेल्स मैन हाथों में दस्ताना और मुह पर मास्क लगायें। मास्क से नाक तक ठकनी जरुरी है। एक दुकान में पाँच से ज्यादे लोग एक बार में नहीं रहें। लोगों का गेट पर ही थर्मल स्केनिंग कर उनके हाथों को सेनिटाइज कर दिया जाय। दुकानों के बाहर पिछली बार की तरह गोले बनाये जाय ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। अगर दुकान के बाहर मोटर साईकिल लगाकर लोग वेवजह खड़ा रहेत हैं और मना करने पर भी नही हटते हैं तो कंट्रौल रुम के नं0 061527245023 पर सूचित किया जाय। प्रशासन इस पर तुरंत कार्रवाई करेगा।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि कोरोना का फैलाव रोकने के लिए इसका चेन तोड़ना जरुरी है। आप सभी आपस में सहमति बनाकर सप्ताह में दो दिन पूर्ण बंदी करें। सभागार में उपस्थित भिन्न-भिन्न व्यवसायों को करने वाले सभी व्यवसायीगण ने आम सहमति से रविवार एवं सोमवार को दुकानों की पूर्ण बंदी पर अपनी सहमति जताई।
इस बंदी से दवा जैसी आवश्यक सेवा की दूकान को शामिल नहीं किया गया है। व्यवसायी वर्ग ने कहा कि यह आदेश जिला प्रशासन की तरफ से निकाला जाय तो इसका प्रभाव अधिक होगा। उप विकास आयुक्त ने कहा कि यह आदेश निकल जाएगा। उन्होंने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी के स्तर से धारा-144 भी लगाया जाएगा। जिसमें एक समय एक जगह पर पाँच से अधिक व्यक्ति इक्ठा नहीं होंगे। उप विकास आयुक्त ने कहा कि यह समय सजग सचेत और सुरक्षित रहने का है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में जो निर्णय लिये गये हैं उससे सभी दुकानदारों, व्यवसायियों को आप सभी अवगत करा देंगे।
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिलाधिकारी के गोपनीय पदाधिकारी, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी एवं व्यवसायी प्रकोष्ठ के ओम प्रकाश गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, मदनमोहन महेश्वरी, श्याम बिहारी अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल, विकास कुमार, अमन कुमार, पारस नाथ प्रसाद, संतोष कुमार जायसवाल, संदीप सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग