प्रो. संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर फारूक अली के द्वारा सोमवार के दिन सदर अस्पताल छपरा में जाकर के कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए कोविड- 19 के टीके का प्रथम डोज लिया गया। वही जेपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अनिल कुमार सिंह ने अपने टीके का दूसरा डोज लेकर खुद को सुरक्षित कर लिया। इस बाबत कुलपति प्रोफ़ेसर फारूक अली ने बताया कि कोरोना के वैक्सीन लेने से डरने की जरूरत नहीं है यह पूर्ण रूप से सुरक्षित है तथा कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी से रक्षा करने के लिए ही इसको दिया जा रहा है इसलिए सभी को यह टीके ले लेने चाहिए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग