राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

दिल्ली में अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन, आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी

नई दिल्ली, (एजेंसी)। दिल्ली में बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 1 सप्ताह का लॉकडाउन का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आज रात यानी कि सोमवार रात 10:00 बजे से अगले सोमवार सुबह 5:00 बजे तक लॉकडाउन लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दौरान इस दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। लोगों की शादियां केवल 50 लोगों के साथ सम्पन्न होंगी, उसके लिए अलग से पास दिए जाएंगे। मुझे उम्मीद है कि यह छोटा लॉकडाउन है और छोटा ही रहेगा और शायद इसे बढ़ाने की जरूरत नहीं पडेगी। उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाएं, खाद्य सेवाएं, चिकित्सा सेवाएं जारी रहेंगी। शादियों को केवल 50 लोगों के साथ आयोजित किया जा सकता है, इसके लिए अलग से पास जारी किए जाएंगे। शीघ्र ही एक विस्तृत आदेश जारी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आॅक्सीजन, आईसीयू बिस्तरों की कमी है, कोविड-19 के मामलों में तेज बढ़ोतरी के कारण शहर में स्वास्थ्य प्रणाली गहरे दबाव में है। किसी भी व्यवस्था की अपनी सीमाएं हैं। हम केंद्र सरकार के लगातार संपर्क में हैं। इस लॉकडाउन में हम दवाईयां और आॅक्सीजन की व्यवस्था करेंगे। सभी से गुजारिश है कि लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करें। इस दौरान घर से बाहर न निकलें। उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों से अपील है कि दिल्ली छोड़कर मत जाइएगा। आने जाने में इतना समय खराब हो जाएगा। सरकार आपका पूरा ख्याल रखेगी। इन 6 दिनों के लॉकडाउन में हम दिल्ली में बड़े स्तर पर बेड की व्यवस्था करेंगे। केंद्र सरकार हमारी मदद कर रही है। हम इसके लिए शुक्रगुजार हैं।