नयी दिल्ली, (एजेंसी)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता के करीबों सूत्रों ने बताया कि 68 वर्षीय शर्मा को सोमवार की रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बारे में पुष्टि हुई। शर्मा को अब गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला समेत कई नेताओं ने शर्मा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक