छपरा में वज्रपात से मृत लोगों के प्रति सामाजिक व राजनीतिक दलों के नेताओ ने व्यक्त की संवेदना
छपरा(सारण)। जिले के सदर प्रखंड खलपुरा मखदुमगंज दियरा पर जमीन मापी करने व सब्जी की फसल देखने गये लोगों पर वज्रपात यानी आकाशीय बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई तथा सात लोग घायल हो गये है। जिनके प्रति सामाजिक एवं राजनीतिक दलों के नेताओं ने संवेदना प्रकट किया है। इस क्रम में जदयू के गड़खा विधानसभा प्रभारी डॉ. कलिन्द्र राम ने व्रजपात में मृत लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट किया है। साथ हीं इस दु:ख की घड़ी में ईश्वर से परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना किया है। उन्होंने सरकार से मिलने वाले सभी सुविधा पीड़ित के परिजनों को देने की मांग किया है। वहीं सदर प्रखंड के जिला पार्षद सदस्य पूजा कुमार के पति चंदन कुमार मांझी ने वज्रपात से मृत एवं घायलों के प्रति संवेदना प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि रविवार को घटना के बाद सदर अंचलाधिकारी के साथ पीड़ितों के गांव जाकर आपदा कोष से सहायता राशि वितरण करवाया गया। साथ घायलों को समुचित ईलाज कराने की मांग किया है। मांग किया है कि नीतीश सरकार वज्रपात की घटना में मृत लोगों परिजनों को वाजिब मुआवजा दे, ताकि उनके परिजनों का भरण-पोषण हो सके। उधर जदयू महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव निरज राम ने वज्रपात से मृत लोगों के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट किया है तथा घायलों को समुचित इलाज कराने की मांग किया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद सदर सीओ से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग किया। जिस पर सीओ ने सकारात्मक आश्वासन दिया। सभी मृत लोगों के परिजनों को आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रूपये का चेक अनुग्रह राशि के रूप में दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग