- पुलिस अधीक्षक ने सदर अस्पताल के कोविड केयर सेन्टर का निरीक्षण कर लिया स्थिति का जायजा
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। कोविड संक्रमण के मामलो में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए कोविड-19 संक्रमण के मामलों को नियंत्रित करने हेतु आज दिनांक 20 अप्रैल को संतोष कुमार, पुलिस अधीक्षक सारण के नेतृत्व एवं निर्देशन में जिले में वाहन/ मास्क चेकिंग एवं कोविड-19 संक्रमण से बचाव/ रोकथाम हेतु माईकिंग कराकर आम नागरिकों को मास्क पहनने, ज्यादा भीड़ एकत्रित नहीं करने एवं आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने हेतु प्रचार- प्रसार किया गया तथा संध्या में बाईक पेट्रोलिंग से सभी दुकानों को (आवश्यक वस्तुओ को छोड़कर) बंद कराया गया। इस दौरान आज पुलिस अधीक्षक , सारण द्वारा सदर अस्पताल स्थित कोविड केयर सेन्टर का भी निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया गया। सभी जिलावासियों से अनुरोध है कि अपने- अपने घरों में ही रहें, केवल आकस्मिक परिस्थिति में ही बाहर निकलें। मास्क जरूर पहनें तथा आपस में दो- गज की दूरी रखें ताकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोका जा सकें। आपके सहयोग से हमसब मिलकर इस वैश्विक महामारी से डटकर लड़ेगें एवं जीतेंगें।
” दो – गज दूरी , मास्क है जरूरी ” सावधानी ही बचाव है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग