छपरा: बनियापुर के पुछरी बाजार पर फायरिंग कर भाग रहे अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बनियापुर(सारण)। बनियापुर थाना क्षेत्र के पुछरी बाजार में फायरिंग कर भाग रहे दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया।थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि दोनो अपराधी बाजार पहुंच किसी व्यक्ति की तलाश कर रहे थे। इस बीच दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अपराधियों के विषय में जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा सघन छापेमारी करते हए हरिहरपुर तथा हुराहरा कला से दोनो अपराधियों को पकड़ा गया। घटना के कारणों की पता लगाने में पुलिस जूटी है। फायरिंग को लेकर बाजार पर कुछ देर के लिये अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। समाचार प्रेषण तक मामले में प्राथमिकि दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग