रास्ते के विवाद में मारपीट, आधा दर्जन नामजद समेत 5 अज्ञात पर एफआईआर
बनियापुर(सारण)। रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई। जिस मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकि दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकि में थाना क्षेत्र के कन्हौली मनोहर निवासी अर्जुन कुमार ने कन्हौली संग्राम निवासी धर्मनाथ राय, योगेन्द्र राय, संजय राय, नितीश कुमार राय, मनोज राय सहित 5/6 अज्ञात को आरोपित कर बताया है की मेरा निजी जमीन कन्हौली संग्राम में पैगम्बरपुर पोखरा के समीप है। जिसके सामने गैर-मजरुआ जमीन है। जो मेरे परिवार के लिये आने-जाने का रास्ता है। उक्त जमीन पर नामजदों द्वारा नाद, खूंटा,बेड़ी आदि रखकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया गया है। रास्ता छोड़ने की एवज में नामजदों द्वारा दस लाख रुपये रंगदारी की मांग की जाती है। जिससे इनकार करने पर मारपीट की जाती है। पीड़ित का कहना है कि उक्त जमीन पर पूर्व में भी विवाद हुआ था। जिस संबंध में केस न्यायालय में लंबित है। प्राथमिकि दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग