नई दिल्ली, (एजेंसी)। तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने बताया कि भारत में वर्तमान में 21,57,000 सक्रिय मामले हैं यानी पिछले साल के अधिकतम सक्रिय कोविड मामलों की तुलना में दोगुना। उन्होंने आगे कहा कि, पिछले 24 घंटों में प्रशासित 30 लाख खुराक सहित देश में अब तक 13 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है। राजेश भूषण के मुताबिक, देश में 146 जिले ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी रेट 15% से अधिक है जो चिंता का विषय बना हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव ने चेताया कि देश में सक्रिय मामलों की संख्या 21,57,000 है। यह संख्या पिछले साल के हमारे अधिकतम संख्या के दो गुणा है। रिकवरी दर 85% है । मृत्यु दर 1.17% है। पिछले साल औसत सबसे ज्यादा मामले 94,000 प्रतिदिन के पास दर्ज़ किए गए थे। इस बार पिछले 24 घंटों में 2,95,000 मामले दर्ज़ किए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि, लगभग 87% स्वास्थ्य कर्मियों और 79% फ्रंट-लाइन कर्मचारियों को कोविड-19 टीकों की पहली खुराक मिल गई है।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक