मकेर(सारण)- प्रखंड के सभी शिक्षक अपनी मांगों को लेकर बिद्यालय में ताला बंदी कर हड़ताल पर है जिससे शिक्षण ब्यवस्था पूर्णरूपेण ठप्प हो गया है ।शिक्षक वेतनमान को लेकर 17 फरवरी से हड़ताल पर है ,इसी कडी में बुधवार को मध्य बिद्यालय फलवारिया में एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता निजाम अहमद ने किया ।बैठक में शिक्षकों द्वारा सरकार की शिक्षक बिरोधी होने का आरोप लगाया साथ ही कहा कि सरकार जबतक शिक्षकों को सरकारी कर्मी का दर्जा नही देती तबतक हड़ताल जारी रहेगा ।शिक्षक नेता समरेंद्र बहादुर द्वारा शिक्षकों से हड़ताल पर डटे रहने की बात कही ।साथ ही उन्होंने कहा कि चाइनीज वेतनमान हमे नही चाहिए । नियमित शिक्षकों के भांति हमलोगों को भी वेतनमान चाहिए ।बैठक को हौसला अफजाई करने के लिए जनप्रतिनिधियों ने भी शिक्षकों की मांग को जायज ठहराया एवम बताया कि हम शिक्षकों के साथ है ।राजद जिला अध्यक्ष सुनील राय मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथलेश राय ने भी सम्बोधित किया ।इस अवसर पर शिक्षक घनश्याम चतुर्वेदी अमरनाथ गुप्ता सुनील राय शमशाद आलम रीमा देवी ललन राय देवेंद्र पांडेय बबिता कुमारी निशांत नईम चन्द्रशेखर पपु कुमार सहित सैकड़ो शिक्षक शामिल थे ।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग