बनियापुर (सारण)- बिगत एक दशक से थाने में जब्त वाहनों की नीलामी नहीं होने से जहाँ एक ओर दर्जनों वाहन सड़ने के कगार पर है ।वही सरकारी खजाने को भी लाखो रूपए राजस्व की क्षति हो रही है।बताया जाता है की,जब्त वाहन के स्वामी अगर छः महीने के अंदर आवश्यक कागजात प्रस्तूत कर देते है तो,न्यायालय के आदेश के आलोक में वाहन को मुक्त किया जा सकता है।या फिर कोर्ट के आदेश पर नीलामी की प्रक्रिया के तहत जब्त वाहनों की नीलामी होती है,जिससे प्राप्त राशि को कोषागार में जमा कराया जाता है,जिससे राजस्व में बृद्धि होती है।हालांकि कई बार थाना स्तर पर नीलामी की प्रक्रिया शुरू होने की बात बताई गई।मगर अबतक नीलामी की प्रक्रिया शुरू नही हो सकी है।इधर सैकड़ो की संख्या में जप्त दो पहिया वाहन और कई चार पहिया वाहन थाना परिसर में वर्षो से पड़े-पड़े सड़ने के कगार पर पहुँच गये है,मगर अब तक बिभागिये स्तर पर कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग